jalaun news: एक क्लिक में पढ़े जालौन की सभी बड़ी खबरें!

गौशाला परिसर में किया वृक्षारोपण, खिलाया गाय को गुड़

उरई(जालौन)। विधानसभा उरई के विधायक गौरीशंकर वर्मा ने डकोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुहाना में बुद्ववार को आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ,कोरोना कि वजह से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कराने के लिए लोगो से अपील की व गांव में हो रहे कार्यों का हाल भी जाना। गांव में बनी सड़को को देखा, व लोगो से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, महिला सशक्तिकरण, पंडित दीनदयाल विद्युत परियोजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, खाद्य सुरक्षा योजना ,प्रवासियों को राशन किट,आदि योजनाओ के जनहित के लिए ही संचालित की हैं।

उन्होंने समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। व ग्राम में बनी गौशाला का निरीक्षण किया व गाय को गुड़ भी खिलाया,और गौशाला व पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान साथ मे गुरु प्रसाद शर्मा ,दिवाकर शास्त्री पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,सुभाष पिंडारी,प्रशान्त तिवारी ,मोनू मिश्रा ,वीर सिंह राजपूत ,शिवकुमार राजपूत, मौजूद रहे।

…………………………………………………………………………………………………….

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य लाभ के लिये सुंदर कांड पाठ का हुआ आयोजन

जालौन कोंच। भारतीय जनता पार्टी कोंच नगर इकाई के तत्वाधान में आयोजित उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु कोच के सुप्रसिद्ध गुदरिया वाले खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड पाठ वहवन पूजन कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।  जिसमे सुंदर कांड के पाठ के उपरांत नगर के युवा विद्वान पंडित कथावाचक विष्णुकांत शास्त्री द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर हवन पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान करवाया।

जिसमे लोगो ने अपनी अपनी आहुति देकर प्रदेश अध्यक्ष के जल्द ठीक होने की ईश्वर से कामना की है। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरण किया है इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया एडवोकेट कार्य्रकम के संयोजक नगर मंत्री राघवेंद्र सिंह निरंजन पूर्व नगर अध्यक्ष केसरी मल तरसोलिया शंभू दयाल स्वर्णकार पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष महेंद्र सोनी जिला महामंत्री बादाम सिंह कुशवाहा रामविहारी राठौर आशुतोष मिश्रा रवि दीक्षित अवध यादव मनीष नगरिया प्रभंजन गर्ग प्रदीप बर्मा संजीव गर्ग महेश सोनी अनिल अग्रवाल विक्रम तोमर महिला नेत्री अर्चना सोनी धर्मेन्द्र राठौर अजय बाथम  नरेंद्र विश्वकर्मा अनिल पटेल बसंत अग्रवाल सौरभ पुरवार सुदीप सिंघल छोटू कुशवाहा ऋतुराज प्रजापति  सहित  भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

मालूम हो की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रतदेव सिंह को बीते दिनों कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया था और उनका उपचार लखनऊ में एक कोविड  अस्पताल में चल रहा है।  जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी के आवाहन पर संपूर्ण जनपद मैं हवन पूजन धार्मिक अनुष्ठान कर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है इसी के तहत आज कोच नगर भाजपा द्वारा  सुंदरकांड पाठ हवन पूजन कर  प्रदेश अध्यक्ष सहित संपूर्ण भारत देश व विश्व के कोरोना संक्रमित सभी मरीज अति  शीघ्र स्वस्थ हो ईश्वर से प्रार्थना करते हुए इस वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति की भी प्रार्थना की गई।

—————————————————————————-

भारतीय किसान यूनियन भानू बने बुंदेलखंड प्रभारी- राजाबाबू कुशवाहा विद्यार्थी

अकबरपुर इटौरा जालौन। भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने इटौरा के लाल को सौंपी बड़ी और एहम जिम्मेदारी, आइए आपको बताते हैं कौन है इटौरा के लाल नाम है राजाबाबू कुशवाहा विद्यार्थी। राजा बाबू बताते हैं कि वह आईएएस की तैयारी के लिए इलाहाबाद पढ़ने गए थे लेकिन वो हमेसा मजदूरों किसानों गरीबों के बारे में सोचते रहते है यही कारण रहा उन्होंने आईएएस की तैयारी छोड़ समाजसेवा का संकल्प लिया व क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक पार्टियों में सक्रिय रहे और बड़ा नाम हासिल किया।

उनकी यही कार्यकुशलता को देखते हुए भानू ने उन्हें बुंदेलखंड प्रभारी का जिम्मा सौंपा कुशवाहा ने कहा संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस सम्बंध में भानू के पदाधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया उनकी किसानों  के प्रति लगन, सक्रियता,  समर्पण एवं सेवा भावना तथा  क्रियाशीलता को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन(भानु) के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 भानु प्रताप सिंह जी के आदेश के अनुपालन एवं मानवेन्द्र सिंह भदौरिया ” मोनू भदौरिया ” बुंदेलखंड उपाध्यक्ष , उ0प्र0, भा0कि0यू0 (भानु) की संस्तुति के आधार पर भारतीय किसान यूनियन(भानु), युवा प्रकोष्ठ , उ0प्र0 में बुंदेलखंड प्रभारी युवा , उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया जाता है।

हमें विश्वास है कि राजाबाबू कुशवाहा विद्यार्थी जी संगठन के प्रति अनुशासित , समर्पित तथा निष्ठावान रहकर किसानों के उत्थान, विकास और उन्नति एवं किसानों की हर समस्या के निदान कराने के लिए ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से संघर्ष करेंगे तथा भारतीय किसान यूनियन(भानु) की एकता और अखंडता बनाये रखते हुए संगठन की सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को और अधिक शक्तिशाली प्रभावशाली बनाते हुए उसका विकास और विस्तार करेंगे।

साथ ही भारतीय किसान यूनियन (भानु) युवा प्रकोष्ठ उ0प्र0 के बुंदेलखंड प्रभारी युवा ,उत्तर प्रदेश होने के कारण बुंदेलखंड एवं उसके क्षेत्रान्तर्गत आने वाले जिले जालौन, झाँसी, ललितपुर, बाँदा, चित्रकूट, महोबा तथा हमीरपुर एवं उनके अन्तर्गत आने वाली सभी तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के युवा एवं छात्र संगठन का गठन कर /कराकर सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय व सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष  योगेश प्रताप सिंह जी को अवगत कराते हुए हमें शीघ्र अवगत कराएंगे तथा संगठन में अनुशासन बनाये रखने के दायित्व का भी निर्वहन करेंगे भानू की और से राजाबाबू कुशवाहा के उज्जवल भविष्य की संगठन कामना करता है।

Back to top button