जालंधर: 12वीं कलास की छात्रा का खौफनाक कांड, पढ़े पूरी खबर

थाना सदर के अधीन पड़ते एक इलाके में 19 साल की 12वीं कलास की छात्रा ने पेपर सही न होने के कारण घर में लगी हुई ग्रिल से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त घटना गांव धीना के नजदीक पड़े ईशर सिंह नगर की हैै।

थाना सदर जमशेर के प्रभारी इंस्पैक्टर जगदीप सिंह गिल ने बताया कि मृतक लड़की की पहचान नेहा पुत्री नरेेश कुमार के रूप में हुई है। उसका सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है, जिसमें उसने कहा कि उसका पेपर सही न होने कारण वह परेशान रहती थी। इसी परेशानी के चलते वह खुदकुशी करने जा रही है। उसने कहा कि उसकी मौत में किसी का कोई कसूर नहीं है। वह अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही है। एस.एच.ओ. गिल ने कहा कि पुलिस ने बनती कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है।

Back to top button