जालंधर: पीजीआई अस्पताल में हंगामा, डाक्टर व अस्पताल प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

जालंधर : जालंधर के पीजीआई अस्पताल में हंगामा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उक्त अस्पताल व डाक्टरों पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं तथा इतना ही नहीं अस्पताल के बाहर भारी हंगामा भी किया गया। पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी गीता शर्मा को बहन को कुछ दिन पहले उक्त अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, लेकिन आज तक उनके पेट का दर्द नहीं हटा। डाक्टरों ने सभी टैस्ट करवा दिए, लेकिन आज शाम उन्हें कहा गया कि कि इन्हें यहां से ले जाओ।

महिला का कहना है कि उन्होंने सभी पेमेंट कर दी है, लेकिन फिर भी अस्पताल मरीज को देने से भी मना कर रहा है। महिला का कहना है कि आज इन्हें 6 दिन हो गए हैं और उनकी पूरी पेमैंट भी दे दी गई है, लेकिन फिर भी अस्पताल प्रशासन द्वारा उनके मरीज को देने से मना किया जा रहा है। पी.जी.आई. अस्पताल द्वारा महिला को बहुत तंग परेशान किया जा रहा है, जिसके बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाई है तथा अपने मरीज को उन्हें सौंपने की गुहार लगाई है। 

Back to top button