शुरू हुई जाधव की मां व पत्नी के वीजा की प्रक्रिया

कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के वीजा आवेदन पाकिस्तान सरकार को मिल गए हैं और उन पर कार्यवाही शुरू हो गई है। यह जानकारी शनिवार को पाकिस्तान के विदेश विभाग की ओर से दी गई।जाधव

पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने जाधव के परिवार की ओर से वीजा आवेदन किए जाने की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने वीजा अनुमोदन के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई।

गत बुधवार को पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में सजा-ए-मौत पाए कैदी कुलभूषण जाधव को भारतीय उच्चायोग से संपर्क करने की सुविधा देने से इंकार कर दिया था। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत जाधव से इसलिए संपर्क करना चाहता है, ताकि वह अपने जासूस के जरिए एकत्र सूचनाएं हासिल कर सके।

इसे भी पढ़े: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक बार फिर किया आतंकियों समर्थन

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना के पूर्व अफसर कुलभूषण जाधव (47) को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। यह फैसला कथित रुप से जासूसी और आतंकी गतिविधियों के आरोप में इसी साल अप्रैल में सुनाया गया। इस सजा के खिलाफ भारत सरकार ने मई के महीने में अंतरराष्ट्रीय अदालत में अपील की थी।

इसके चलते अंतरराष्ट्रीय अदालत ने जाधव की फांसी पर रोक लगा दी थी। हालांकि, उसका भी अभी अंतिम फैसला आना बाकी है। नौसेना से रिटायर होने के बाद मुंबई निवासी जाधव ईरान में अपने जहाज से व्यापार करते थे। इसी बीच पाकिस्तानी सैनिकों ने ईरानी बंदरगाह से उनका अपहरण कर लिया और उन्हें पाकिस्तान ले गए।

जबकि पाकिस्तान दावा करता है कि सुरक्षा बलों ने जाधव उर्फ हुसैन मुबारक पटेल को पिछले साल 3 मार्च को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि वह जासूसी करने के इरादे से ईरान के रास्ते पाकिस्तान में घुसे हैं।

Back to top button