बिना टिकट ट्रेन में चढ़ी डीयू छात्रा, तो TTE ने मदद के बहाने रखा ये अश्लील प्रस्ताव और…

छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी बोला, मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ, खुश रखूंगा। इस पर डीयू की छात्रा ने छेड़छाड़ करने वाले टीटीई का कॉलर पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
गाजियाबाद जीआरपी के एसएसआई हरेंद्र कुमार के मुताबिक छात्रा ने बताया कि आरोपी टीटीई छात्रा को एसी कोच में ले गया और एक बर्थ पर बैठा दिया। रंगबाज टीटीई ने कहा कि कोई पूछे तो बता देना कि वह रवि मीणा की गर्लफ्रेंड है।
रेप में गाजियाबाद से ही गया था जेल
आरोपी टीटीई गाजियाबाद से ही पहले भी दुष्कर्म के मामले में जून 2016 में जेल जा चुका है। करीब 16 माह बाद पिछले दिनों ही जेल से छूटा था। इसके बाद फिर उसने वैसी ही हरकत की।
शून्य में रिपोर्ट दर्ज कर केस मुरादाबाद ट्रांसफर
एसएसआई ने बताया कि घटना गजरौला और काकाठेर के बीच की है। यह क्षेत्र मुरादाबाद जीआरपी के अंडर में आता है। चूंकि छात्रा ने गाजियाबाद में आरोपी को पकड़कर सौंपा था, ऐसे में शून्य क्राइम नंबर में रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब यह केस मुरादाबाद जीआरपी को ट्रांसफर किया गया है।
अमरोहा की रहने वाली छात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। रविवार को वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए अमरोहा में सवार हुई थी। छात्रा ने जीआरपी को बताया कि वह जल्दबाजी में टिकट लेना भूल गई और स्लीपर कोच में सवार हो गई।
छात्रा ने बताया कि गजरौला और कंकाठेर के बीच चेकिंग दल आया। उसमें रवि कुमार मीणा नाम का टीटीई भी था। उसने टिकट न होने पर रसीद कटवाने की बात कही। छात्रा को अपने साथ ले गया और सीट दिलाने के नाम पर उससे छेड़छाड़ की।





