इविन लुईस की तूफानी पारी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये अनोखा रिकॉर्ड

बुधवार को सलामी बल्लेबाज इविन लुईस की 176 रन की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने चौथे वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया |Ivory Lewis's Stormy Innings Break

इसी के साथ लुईस 24 रनो से दूर दोहरा शतक बनाने की स्थिति में थे, लेकिन 47वें ओवर में जैक बॉल की गेंद उनके पांव पर लगी | जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा | अपनी पारी में लुईस ने 130 गेंदें खेली तथा 17 चौके और सात छक्के लगाए | इसी के साथ लुईस ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़, अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले लुईस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होने वाले बल्लेबाज भी बन गये हैं | सचिन तेंदुलकर ने 2009 में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 163 रन बनाये थे और पेट की मांसपेशियों में खिचाव के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था |

इसे भी पढ़े: IND-AUS के बीच नंबर-1 का ताज बचाने के लिए आज टीम इंडिया का जीतना है बहुत जरूरी

टास हरने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने वाले वेस्टइंडीज की शुरूआत अच्छी नहीं हुई थी | वेस्टइंडीज ने 33 रनो के अंदर ही क्रिस गेल (दो), शाई होप (11) और मर्लोन सैमुअल्स (एक) के विकेट खो दिए थे | जैसन मोहम्मद (46) और कप्तान जैसन होल्डर (77) ने उनका अच्छा साथ दिया, जबकि 28 रन बनाकर रोवमैन पावेल नाबाद रहे | 

मोहम्मद के साथ चौथे विकेट के लिए लुईस ने 117 रन की साझेदारी की | जबकि रिटायर्ड हर्ट होने से पहले होल्डर के साथ पांचवें विकेट के लिए 168 रन बनाये थे | 62 गेंद की अपनी पारी में होल्डर ने चार चौके और चार छक्के लगाए | इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे | उन्होंने 71 रन देकर तीन विकेट लिए |

Back to top button