बहुत खतरनाक है ये मासूस सा दिखने वाला जानवर, कभी न करें छूने की गलती!

दुनिया में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं, जिनमें से पोर्क्यूपाइन एक है. इसे हिंदी में साही कहते हैं. यह जानवर दिखने में मासूस सा लगता है, लेकिन आप इसकी मासूमियत पर नहीं जाना, क्योंकि ये बहुत ही खतरनाक होता है. इसके शरीर पर बहुत नुकीले कांटे पाए जाते हैं, जो किसी की भी खाल को उधेड़ सकते हैं, इसलिए इसे गलती से भी छूने की कोशिश न करें. हालांकि इसके कांटे जहरीले नहीं होते हैं. अब इसी जानवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @h_mounadi नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में बताया गया है कि, ‘साही को मत छुओ! उसके शरीर पर अविश्वसनीय रूप से काफी नुकीले कांटे (quill) होते हैं, जो सुई की तुलना में अधिक आसानी से स्किन को छेदने में सक्षम होते हैं.’ यह वीडियो महज 11 सेकंड का है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे जब एक शख्स साही के ऊपर अपने जूते को टच करता है और उसके जूते में कई कांटे जाकर फंस जाते हैं.
साही के बारे में रोचक जानकारी
ब्रिटैनिका की रिपोर्ट के अनुसार, साही कृंतक (Rodents) हैं. इनके पैर छोटे और गठीले होते हैं, लेकिन पूंछ छोटी से लेकर लंबी तक होती है. साही की बॉडी पर नुकीले कांटों जैसी सरंचना पाई जाती है, जिससे ये तेंदुए जैसे जानवरों के हमले से भी बच पाते हैं. इसके कांटे हमलावर के शरीर में बुरी तरह फंस जाते हैं. इस तरह से जब कोई शख्स इसे छूने की कोशिश करता है, तो इसके कांटे उसकी स्किन में फंस जाते हैं, जिन्हें बाहर निकालना दर्दनाक होता है और वे खाल को उधेड़ कर ही बाहर निकलते हैं.
साही जानवर ग्रेइस ब्राउन (Grayish Brown), डार्क ब्राउन और काले रंग के हो सकते हैं, लेकिन इनकी रीढ़ पर सफेद, पीले, नारंगी या काले रंग के पैटर्न की पट्टियां भी पाई जाती हैं. आमतौर पर इसका वजन 7 किलोग्राम (15.4 पाउंड) से कम होता है, हालांकि नर कभी-कभी काफी बड़े हो जाते हैं. इसका शरीर 80 सेमी (31 इंच) तक लंबा होता है, पूंछ 30 सेमी (12 इंच) तक होती है





