सिर्फ स्वाद ही नहीं पौष्टिकता से भी भरपूर होती है सेब की खीर

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

सेब – 4
दूध – 4 कप
कंडेस्ड मिल्क – 8 टेबल स्पून
किशमिश – 10-15
काजू – 10-15
बादाम – 10-15
घी – 1 टेबल स्पून
चीनी – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1 टेबल स्पून

विधि :

सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर उसे गर्म कर लें।
इसके बाद इसमें सेब को कद्दूकस करके डाल दें।
अब इसे मीडियम फ्लेम पर पकने दें, जब इसकी नमी पूरी तरह से सूख जाए तो गैस ऑफ कर दें।
अब एक अलग पैन लेकर इसमें दूध में चीनी मिलाकर उबाल लें और कंडेस्ड मिल्क भी डाल दें।
ध्यान रहे, सेब में अपनी खुद की भी मिठास होती है। इसलिए मीठा डालते वक्त ध्यान रखें।
जब इसमें गाढ़ा टेक्सचर आ जाए, तो ड्राईफ्रूट्स भी मिला दें और 2 मिनट बाद गैस से उतारकर गर्मागर्म सर्व करें।

Back to top button