टेस्ट में बेस्ट और बनाने में भी आसान है इमली राइस, ऐसे बनाये

चावल एक ऐसा अनाज है, जो ज्यादातर लोगों का फेवरेट होता है। घरों में कई बार चावल एक्स्ट्रा हो ही जाते हैं, ऐसे में आप उससे लंच बॉक्स के लिए तैयार कर सकती हैं टेस्टी डिश इमली राइ।
विधि :
1. सबसे पहले चावल के ऊपर हल्दी और नमक छिड़कर चम्मच की मदद से इसे मिक्स कर लें।
2. अब पैन को गर्म करें और इसमें सबसे पहले मूंगफली को हल्का फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें उड़द दाल, करी पत्ते और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
3. करीब 1 मिनट तक फ्राई कर लें।
4. इसके बाद इसमें हींग, गुड़ और इमली का पेस्ट डाल दें। साथ ही साथ नमक भी। फिर सारी चीजों को मिक्स कर लें।
5. अब इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक पका लें।
6. अब बारी है इसमें हल्दी वाले चावल डालने की।
7. मिक्स कर लें और ऊपर से कटी धनिया की पत्ती डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।





