ITR भरने में पाना चाहते है किसी की मदद, तो ये है हेल्पलाइन नंबर

ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न  फाइल करने को लेकर कोई  जानकारी चाहिए, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं. सोमवार को आयकर विभाग ने एक एडवायजरी जारी कर बताया कि ई-फाइलिंग के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर बदल गया है.

ITR भरने में पाना चाहते है किसी की मदद, तो ये है हेल्पलाइन नंबरआयकर विभाग ने एक एडवायजरी जारी कर कहा कि ई-फाइलिंग हेल्प डेस्क नंबर बदल गया है. नया हेल्प डेस्क नंबर 18001030025 (भारत के लिए ) है. वहीं, डायरेक्ट हेल्पलाइन नंबर +918046122000 है.

बता दें कि ई-फाइलिंग पोर्टल का इस्तेमाल टैक्सपेयर आईटीआर  भरने और आयकर से जुड़ी अन्य गतिविध‍ियों को पूरा करने के लिए यूज करते हैं. आयकर विभाग का टैक्स फाइलिंग पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in है.

एक वरिष्ठ अध‍िकारी ने कहा कि आईटीआर फाइलिंग में दिक्कत आने के दौरान इस नंबर पर कॉल किया जा सकता है. यहां ई-फाइलिंग पोर्टल पर आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सकता है.

उन्होंने साफ किया कि यह हेल्पलाइन नंबर ई-फाइलिंग पोर्टल पर आयकर भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए ही है. अध‍िकारी ने बताया कि टैक्स से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर कोई भी आशंका है, तो इसके लिए दूसरा हेल्पलाइन नंबर है. 

Back to top button