इटालियन रेड सॉस पास्ता बनाएगा आपके वीकेंड को स्पेशल

वीकेंड को स्पेशल बनाने के लिए फास्टफूड की मदद ली जाती हैं जो बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आता हैं। इस कोरोना काल में लोग बाहर जाना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए इटालियन रेड सॉस पास्ता बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपके वीकेंड को मजेदार और स्वादिष्ट बनाएगा।

आवश्यक सामग्री

पास्ता – 250 ग्राम (उबला हुआ)
प्याज – 1 (कटा हुआ)
शिमला मिर्च – 1 (कटी हुई)
लहसुन पेस्ट – 1/2 चम्मच
टमाटर – 3-4
काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
जैतून का तेल – 2 बड़े चम्मच
टोमैटो सॉस – 1/2 कटोरी
चीज – 1 कप (कसा हुआ)
नमक – स्वादानुसार

– सबसे पहले एक पैन में पानी और टमाटर डालकर 5-7 मिनट तक उबालें।
– अब इनका छिलका उतार कर मिक्सी में गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
– अब पैन में तेल गर्म करके प्याज, लहसुन पेस्ट, शिमला मिर्च सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
– अब इसमें टमाटर पेस्ट, काली मिर्च, टोमैटो सॉस, नमक, चिली फ्लेक्स, 1/2 पानी डालें।
– मिश्रण को मिक्स करके 5-10 मिनट तक पकाएं।
– अब इसमें पास्ता डालकर मिलाएं।
– 2-3 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें।
– इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर चीज से गार्निश करें।
– लीजिए आपका रेड सॉस पास्ता बन कर तैयार है।

Back to top button