सर्दियों में खाने का स्वाद बढ़ा देगी धनिया की लजीज चटनी, ऐसे बनाए

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

एक कप ताजा हरा धनिया, लहसुन की चार कलियां, अदरक का छोटा टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, एक चम्मच सरसों का तेल, नींबू का रस

विधि :

सबसे पहले हरा धनिया को धोकर बारीक काट लें।
इसके बाद लहसुन, हरी मिर्च और अदरक को भी काट लें।
अब सारी सामग्रियों को ग्राइंडर में डालें, इसे बारीक पीस लें।
फिर इसमें नमक मिक्स करें। इसके बाद सरसों का तेल और नींबू रस भी मिलाएं।
सर्दियों में धनिया की चटनी से अपने खाने का स्वाद बढ़ाएं।

Back to top button