यहां होता हैं ‘निर्वस्त्र विवाह’, कारण जानकर हो जाओगे हैरान

आज भी हमारे समाज में शादी को लेकर न जाने कितनी ही रस्मे निभाई जाती है। शादी के दिन लड़का और लड़की दोनों ही इस दिन को यादगार बनाने के लिए न जाने क्या क्या करते है। और सुंदर दिखने के लिए कपड़े और मेकअप का सहारा लेते है और शादी के दिन कई ऐसी परम्पराये निभाई जाती है। आज हम आपको एेसी ही एक विचित्र रीति से अवगत कराएंगे।

चीन में हुए एक ताजा अध्ययन में पाया गया कि चीन में ‘निर्वस्त्र विवाह’ करने को तेजी से लोकप्रियता मिल रही है। चीन में दहेज लिए बगैर किए गए विवाह को ‘निर्वस्त्र विवाह’ कहा जाता है। इसका विशेष तौर पर आशय होता है, बिना घर और कार लिए विवाह करना।

चीन के समाचार पत्र ‘चीन डेली’ के अनुसार, चीन की एक मीडिया कंपनी ‘टचमीडिया’ द्वारा चीन के वैलेंटाइटन दिवस पर पांच शहरों में 15.9 लाख टैक्सी यात्रियों पर यह सर्वेक्षण किया गया। पांच शहरों में चीन की राजधानी बीजिंग, शंघाई और क्वांगचो शामिल थे।

सर्वे से मिले नतीजों के अनुसार ‘निर्वस्त्र विवाह’ अर्थात बिना घर एवं कार के विवाह, के पक्ष में 45 प्रतिशत लोगों ने सहमति व्यक्त की। लेकिन चीन में 30 प्रतिशत से भी कम लोग दहेज के बिना विवाह करते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 70 प्रतिशत लोगों ने कहा कि विवाह के बाद वे अपने वेतन को अपने साथी के साथ बांटने के लिए राजी हैं।

Back to top button