भीख मांग-मांगकर अमीर हो गई लड़की, अब घूमती है फ्लाइट में!

आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि आप जब किसी सार्वजनिक जगह या फिर रेड लाइट पर खड़े होते होंगे तो वहां भिखारी आपसे भीख मांगने लगते होंगे. लोग ऐसी परिस्थिति में यही सोचते हैं कि ये गरीब और बेसहारा हैं और उन्हें भीख दे देते हैं. शायद ही हम कभी जानने की कोशिश करते हैं कि सामने वाले की हालत वाकई खराब है या वो हमें बेवकूफ बना रहा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक लड़की ने लोगों की इसी संवेदनशीलता का ज़बरदस्त फायदा उठाया है.
यूं तो मदद करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन सही और गलत के फर्क को पहचानना भी ज़रूरी है. अगर आप जानना चाहते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, तो आपको एक वायरल हो रहा वीडियो ज़रूर देखना चाहिए. इस वीडियो में एक सजी-धजी अच्छे घर की दिखने वाली लड़की को आप देख सकते हैं, जो अपने बारे में जैसे ही बताना शुरू करती है, आप दंग रह जाते हैं.
भीख मांगकर खड़ा किया बिजनेस
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की कितना तैयार होकर अदब से बैठी हुई है. वो अपना नाम लाइबा बता रही है. कुल 1 मिनट 25 सेकंड के इस वीडियो में लड़की बड़े फक्र से बता रही है कि उसने पिछले पांच साल में भीख मांगकर खूब पैसे कमाए हैं. लड़की ये बात मानी है कि वो अपनी पहचान छिपाना नहीं चाहती है और इसलिए सच कह रही है क्योंकि इसे छिपाया भी नहीं जा सकता है. वो खुश होकर ये बात भी बता रही है कि झूठी कहानी लोगों को बताकर वो पैसे मांगती थी और लोग ज्यादा जांच-पड़ताल किए बिना उसे दे भी देते थे.





