ISIS ज्वॉइन करने के लिए मुस्लिम युवाओं को उकसा रही तेलंगाना पुलिस- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तेलंगाना सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक ट्वीट कर तेलंगाना सरकार पर निशाना साधा.ISIS ज्वॉइन करने के लिए मुस्लिम युवाओं को

कांग्रेस नेता ने लिखा कि तेलंगाना पुलिस ने आईएसआईएस की एक फर्जी वेबसाइट बना रखी है जो मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी करते हुए उन्हें आईआईएस मॉड्यूल्स में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

दिग्विजय ने कहा कि तेलंगाना पुलिस की सूचना पर मध्य प्रदेश पुलिस ने शाजापुर ट्रेन धमाके के आरोपियों को गिरफ्तार किया. उसी दिन कानपुर में सैफुल्ला को एनकाउंटर में मार गिराया.

यह भी पढ़े: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हुआ हमला, मचा हडकंप

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुद्दा ये है कि क्या तेलंगाना पुलिस को भड़काऊ सूचना देकर मुस्लिम युवाओं को आईएसआईएस में शामिल होने के लिए उकसा रही है. क्या यह नैतिक है? क्या केसीआर ने तेलंगाना पुलिस को मुस्लिम युवाओं को फंसाने और उन्हें ISIS ज्वॉइन करने के लिए उकसाने की मंजूरी दे रखी है? अगर ऐसा है तो क्या उन्हें जिम्मेदारी लेते इस्तीफा नहीं देना चाहिए?

Back to top button