इन शुभ योग से बन रही है शनि जयंती खास, लगाएं यह दिव्य भोग

हिंदू धर्म में शनि देव की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शनि सभी को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। शनि जयंती पर भगवान शनि देव की पूजा होती है। इस बार शनि जयंती (Shani Jayanti 2024) 6 जून, 2024 यानी आज के दिन मनाई जा रही है। ऐसी मान्यता है, जो जातक इस दिन श्रद्धा के साथ रवि पुत्र की पूजा करते हैं उन्हें मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।

शनि जयंती शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या 5 जून, 2024 को शाम 07 बजकर 54 पर शुरू हो चुकी है। वहीं, इसका समापन 6 जून यानी आज शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगा। इसके साथ ही शनि जयंती पर गजकेसरी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य योग और मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसमें भगवान शनि की पूजा करने से भगवान शनि की कृपा प्राप्त होगी।

काले तिल के लड्डुओं का भोग
शनि जयंती पर भगवान शनि को काले तिल के लड्डुओं का भोग लगाएं। यह भोग उन्हें अति प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि इस भोग को लगाने से शनि दोष समाप्त होता है। साथ ही जीवन के दुखों का नाश होता है। ऐसे में अगर आप शनि कृपा चाहते हैं, तो आपको इस तिथि पर काले तिल के लड्डुओं का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

खिचड़ी का भोग
शनि देव को खिचड़ी का भोग बेहद पसंद है। ऐसे में शनि जयंती के शुभ अवसर पर उन्हें खिचड़ी का भोग का जरूर लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि कर्म फलदाता इससे प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा जीवन से नकारात्मकता समाप्त होती है और व्यक्ति को उसके कर्मों का फल प्राप्त होता है।

Back to top button