IPS धमकी मामले में मुलायम को मिली क्लीन चिट रिपोर्ट खारिज

वरिष्ठ आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को फोन पर कथित तौर पर धमकी देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को क्लीन चिट देने वाली पुलिस की फाइनल रिपोर्ट सीजेएम आनंद प्रकाश ने खारिज कर दी है। सीजेएम ने सोमवार को मामले को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश देते हुए वादी को 11 फरवरी को बयान दर्ज कराने को कहा है।IPS धमकी मामले में मुलायम को मिली क्लीन चिट रिपोर्ट खारिज

अमिताभ ठाकुर ने 10 जुलाई, 2015 को गोमतीनगर थाने में मुलायम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पहले दरोगा कृष्णानंद तिवारी ने 12 अक्तूबर, 2015 को, और फिर विवेचक व सीओ बाजार खाला रहे अनिल कुमार यादव ने 9 अक्तूबर 2018 को मुलायम को क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दिया था।

अमिताभ ठाकुर ने इसे कोर्ट में चुनौती देते हुए कहा था कि मुलायम व उनके बीच बातचीत को लेकर कोई मतभेद नहीं है। बातचीत के रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि मुलायम उनके कार्यों से सहमत नहीं थे। अमिताभ ने आरोप लगाया कि विवेचक ने मुलायम के राजनीतिक रसूख को देखते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

Back to top button