IPO News: बजट के बाद मार्केट में आया पहला मेनबोर्ड आईपीओ, कितना है GMP

  बजट पेश होने के बाद आज प्राइमरी में दो मेनबोर्ड आईपीओ की एंट्री हुई है। अभी तक प्राइमरी मार्केट में सन्नाटा छाया हुआ था। आज हम खास तौर पर फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ (Fractal Analytics IPO) के बारे में बात करने वाले हैं। ग्रे मार्केट (IPO GMP) में ये आईपीओ कुछ खास प्रदर्शन करता हुआ नहीं दिख रहा है। आइए जानते हैं कि आनंद राठी ने इस आईपीओ को लेकर क्या सलाह दी है?

 सबसे पहले जानते हैं कि इसका जीएमपी कितना चल रहा है। 

 Fractal Analytics IPO GMP कितना है?

 9 जनवरी, आईपीओ खुलने के बाद ग्रे मार्केट में Fractal Analytics IPO का जीएमपी 18 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। जीएमपी के हिसाब से देखें तो इस आईपीओ से निवेशकों को 2 फीसदी का मुनाफा हो सकता है। हालांकि इस आईपीओ का जीएमपी इतना आकर्षक नहीं है। 

 5 फरवरी से देखें तो इसके जीएमपी में लगातार गिरावट आई है। हालांकि 8 फरवरी के मुकाबले इसके जीएमपी थोड़ा बहुत उछाल है। 8 फरवरी आईपीओ खुलने से एक दिन पहले इसका जीएमपी 13 रुपये प्रति शेयर चल रहा था। आज इसका जीएमपी 18 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया है। 

IPO GMP कब-कब कितना हुआ?

तारीखजीएमपी (प्रति शेयर)
5 फरवरी57 रुपये
6 फरवरी43 रुपये
7 फरवरी29 रुपये
8 फरवरी13 रुपये
9 फरवरी18 रुपये

Fractal Analytics IPO के बारे में बेसिक डिटेल 

प्राइस बैंड857 से 900 रुपये
लॉट साइज16 शेयर्स
फेस वैल्यू1 रुपये
इश्यू साइज28,33.9 करोड़ रुपये
फ्रेश इश्यू1023.5 करोड़ रुपये
ऑफर फोर सेल1810.4 करोड़ रुपये

निवेश करें या नहीं 

आनंद राठी की रिपोर्ट के अनुसार  फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का पीई रेश्यो 79 टाइम है। अगर इसके पीई की तुलना इससे संबंधित बाकी कंपनियों से करें तो ये काफी कम है। बाकी कंपनियों का शेयर प्राइस भी काफी अधिक है। इन कंपनियों में वन97 कमनिकेशन (one97 communication), एफल 3आई (Affle 3I), पीबी फिनटेक( PB Fintech) शामिल हैं। इसलिए बाकी कंपनियों की तुलना में इसे अभी अंडरवैल्यू कहा जा सकता है। 

 आनंद राठी ने इस आईपीओ को लंबे समय तक होल्ड करने की सलाह दी है। 

Back to top button