IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में कितने भारतीय?

आईपीएल के इतिहास में कुछ गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से खास पहचान बनाई है। दबाव भरे मौकों पर भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता ने उन्हें अपनी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है।
जैसा कि आईपीएल का 19वें संस्करण का आगाज 28 मार्च से होना है। हालांकि अभी तक शुरुआती 20 दिनों के शेड्यूल का एलान हुआ है। इस टूर्नामेंट से पहले ऐसे में जानते हैं आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के नाम।
IPL Most Wicket Taker: आईपीएल के टॉप-5 शिकारी
- युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल के अब तक के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। चहल ने 170 से ज्यादा मैचों में 221 विकेट अपने नाम किए हैं। - भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)
स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में अपनी सटीक लाइन और लेंथ से 198 विकेट हासिल किए हैं। भुवी आईपीएल के उन चुनिंदा गेंदबाजों में से हैं जिन्होंने दो बार ‘पर्पल कैप’ जीती है। - सुनील नरेन (Sunil Narine)
कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन का खौफ आज भी बरकरार है। नरेन ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 192 विकेट लिए हैं। खास बात यह है कि नरेन का इकोनॉमी रेट इस लिस्ट के बाकी गेंदबाजों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। - पीयूष चावला (Piyush Chawla)
अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला आईपीएल इतिहास के सबसे सफल स्पिनरों में से एक हैं। उन्होंने अपनी गुगली के दम पर लीग में 192 विकेट चटकाए हैं। चावला ने कई अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है। - रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)
रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। अश्विन भले ही संन्यास ले चुके हो, लेकिन उन्होंने अपने करियर में 187 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी शानदार रही है।






