IPL 2020: KKR ने इस ख़िलाड़ी को निकल कर मारी अपने पैरो पर कुल्हाड़ी, बने सबसे महंगे ख़िलाड़ी

कोलकाता में 19 दिसंबर को जब दुनिया भर के क्रिकेटरों का बाजार सजेगा तो सभी की निगाह कोलकाता नाइटराइडर्स के सदस्य रहे रॉबिन उथप्पा पर होंगी। क्योंकि उथप्पा सबसे अधिक बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। उथप्पा 2007 टी-20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हैं। वह कई वर्षों से केकेआर के लिए खेल रहे थे। इस साल फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। वह पिछले साल भी नीलामी की प्रक्रिया से गुजरे थे। तब कोलकाता ने राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें टीम में शामिल कर लिया था।

उथप्पा के अलावा पिछले साल रिकॉर्ड 8.4 करोड़ रुपये में बिकने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट पर सभी की नजरें होंगी। उनादकट ने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा है। सौराष्ट्र की इस गेंदबाज को पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था और वह आईपीएल 2018 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, पेसर पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर रहेगी। इनके अलावा आईपीएल 2020 के लिए लगने वाली बोली में आरोन फिंच, क्रिस लिन, जेसन रॉय और इयोन मोर्गन पर भी पैसों की बारिश होने की उम्मीद है। नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से आईपीएल प्रबंधन ने 332 को शॉर्टलिस्ट कर इसकी सूची आठों फ्रेंचाइजी को भेज दी है। दो करोड़ के शीर्ष बेस प्राइस में कोई भारतीय नहीं हैं जबकि मैक्सवेल सहित ऑस्ट्रेलिया के चार क्रिकेटर हैं।
दो करोड़ के बेस प्राइस के सात खिलाड़ियों में से चार ऑस्ट्रेलियाई
खिलाड़ी | देश | रोल |
ग्लेन मैक्सवेल | ऑस्ट्रेलिया | ऑलराउंडर |
पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | तेज गेंदबाज |
जोश हेजलवुड | ऑस्ट्रेलिया | तेज गेेंदबाज |
मिशेल मॉर्श | ऑस्ट्रेलिया | ऑलराउंडर |
एंजेलो मैथ्यूज | श्रीलंका | ऑलराउंडर |
क्रिस मौरिस | दक्षिण अफ्रीका | ऑलराउंडर |
डेल स्टेन | दक्षिण अफ्रीका | तेज गेंदबाज |