IPL 2020: इस IPL में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर बर्षा पैसा, इस ख़िलाड़ी को सबसे ज्यादा…

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए 19 दिसंबर यानी कि आज कोलकाता में 338 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। आठ फ्रेंचाइजी टीमें अपने बजट के हिसाब से खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी। पहले 332 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन कुछ घंटे पहले नीलामी में छह क्रिकेटरों के नाम और जोड़ दिए गए। आईपीएल 2020 ऑक्शन के लिए 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 332 खिलाड़ियों के नाम अप्रूव किए गए और आईपीएल नीलामी से कुछ घंटे पहले इसमें छह नाम और जोड़ दिए गए। इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा बजट किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी टीम के नाम है, जो कि 42.70 करोड़ रुपये है, जबकि चार बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी टीम के पास सबसे कम 13.05 करोड़ रुपये का बजट है।

 50 लाख बेस प्राइज वाले स्टुअर्ट बिन्नी अनसोल्ड रहे।

1.50  करोड़ बेस प्राइज वाले दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस को 10 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।

एक करोड़ बेस प्राइज वाले सैम कुरेन को 5.50 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

यह भी पढ़ें: IPL नीलामी हुई शुरू, KKR के इस दिग्गज बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए हैं। पैट कमिंस को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कड़ी टक्कर हुई। कमिंस को को 15.5 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। 

  कॉलिन डि ग्रैंडहोम भी अनसोल्ड रहे। 

एक करोड़ बेस प्राइज वाले युसूफ पठान अनसोल्ड रहे। 

1.5 करोड़ बेस प्राइज वाले क्रिस वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइज में खरीदा।

 ग्लेन मैक्सवेल का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए हैं। मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।

1 करोड़ बेस प्राइज वाले एरोन फिंच को  4.40 करोड़ में  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।

दिल्ली कैपिटल्स ने जेसन रॉय को 1.50 करो़ड़ में खरीदा। 

 50 लाख के बेस प्राइज वाले चेतेश्वर पुजारा भी अनसोल्ड रहे।

50 लाख के बेस प्राइज वाले हनुमा विहारी अनसोल्ड रहे।

रोबिन उथप्पा का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। उथप्पा को इसी साल केकेआर ने रिलीज किया है। रोबिन को 3 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

इयोन मोर्गन का बेस प्राइज 1.5 करोड़ है। दिल्ली कैपिटल्स ने मोर्गन पर पहली बोली लगाई। मोर्गन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा।

क्रिस लिन पर पहली बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई। क्रिस लिन को बेस प्राइज 2 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

 ऑक्शन शुरू हो गया है। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ओपनिंग स्पीच दे रहे हैं।

 पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने उनादकट को और किंग्स इलेवन पंजाब ने वरुण को खरीदा।  ये दोनों पिछले सीजन में सबसे महंगे 8.4 करोड़ रुपए के बिके थे। उनादकट ने 11 मैचों में 10 विकेट लिए उनका इकोनॉमी रेट 10.66 का रहा। जबकि दूसरी तरफ वरुण ने तीन ओवरों में ही 35 रन दिए और उन्हें केवल एक विकेट मिला।

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के पास 27.9 करोड़ रुपए  हैं। मुंबई इंडियंस 13.05 करोड़ रुपए, चेन्नई सुपर किंग्स 14.6 करोड़ रुपए, किंग्स इलेवन पंजाब 42.7 करोड़ रुपए, दिल्ली कैपिटल्स 27.85 करोड़ रुपए, राजस्थान रॉयल्स 28.9 करोड़ रुपए, कोलकाता नाइट राइडर्स 35.65 करोड़ रुपए और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 17 करोड़ रुपए हैं।

Back to top button