IPL 2020 : मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्‍स के लिए बुरी खबर, ये तेज गेंदबाज हुआ चोटिल

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2020 ) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चोटिल हो गए हैं और अब उनका पहले मैच में खेलना तय नहीं लग रहा है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, IPL 2020 का दूसरा मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाना है। लेकिन मैच से पहले ही तेज गेंदबाज ईशांत अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, ईशांत को पीठ में चोट लगी है। वह इससे पहले भी कई बार चोटिल हो चुके हैं। ईशांत को इस साल जनवरी में टखने में चोट लगी थी। इसके एक महीने बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी की, लेकिन वह फिर चोटिल हो गए थे। इस दौरान उन्हें फिर उसी टखने में चोट लगी थी।
दिल्ली कैपिटल्स में ईशांत के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज के तौर पर हर्षल पटेल, मोहित शर्मा और आवेश खान भी मौजूद हैं। ईशांत की गैर मौजूदगी में इन तीनों में किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है।
The post IPL 2020 : मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्‍स के लिए बुरी खबर, ये तेज गेंदबाज हुआ चोटिल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button