IPL नीलामी में सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में सिर्फ एक भारतीय शामिल

4 फरवरी से टल कर 20 फरवरी को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए खिलाड़ियों के बेस प्राइस की सूची जारी हो गई है। फटाफट क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए करीब 800 खिलाड़ियों के लिए 8 टीमें बोली लगाई जाएगी।

 IPL नीलामी में सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में सिर्फ एक भारतीय शामिल
फ्रेंचाईजी टीमों ने 799 खिलाड़ियों में से छांटनी कर अपनी सूची भेज दी है। इसमें बांग्लादेश और पाकिस्तान को छोड़कर 8 देशों के खिलाड़ियों के नाम शामिल है 160 पुराने खिलाड़ी हैं। इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के 639 नवोदित खिलाड़ी हैं।

 इस सूची में सबसे ज्यादा बेस प्राइस यानी आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए का रखा गया है। 2 करोड़ के आधार मूल्य वाली सूची में कुल 7 खिलाड़ी शामिल हैं। इस सातों खिलाड़ियों ने अपनी न्यूनतम कीमत सबसे रखी है।

 2 करोड़ की कीमत वाले खिलाड़ियों की सूची में इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स भी शामिल हैं।इसके अलावा श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन और पैट कमिंस भी इसी सूची में शामिल हैं।

 
भारतीय खिलाड़ियों में इस सूची में सिर्फ एक ही नाम शामिल है। वो इकलौते खिलाड़ी हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने रीलीज किया था। इसके बाद खिलाड़ियों का अधिकतम बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button