IPL के नए शेड्यूल का ऐलान, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेले जाएंगे सभी मैच

IPL के 13वें सीजन का 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में आगाज होना है। लंबे समय से फ्रेंचाइजी टीमों और फैन्स को आईपीएल के शेड्यूल का इंतजार खत्म हो गया हैं। आईपीएल 2020 का नया शेड्यूल जारी किया है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और उप-विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है। IPL 2020 के 24 मैच दुबई में, 20 मैच अबु धाबी में और 12 मैच शारजाह में खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें- सोनभद्र: कार्मिक अधिकारी का नाली में मिला शव, मचा हड़कंप
शेड्यूल अभी लीग मैचों का जारी किया गया है, जबकि प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। 3 नवंबर को आखिरी लीग मैच खेला जाना है, जो सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। आईपीएल का आयोजन पहले 29 मार्च से भारत में ही होना था। इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया जा चुका था। कोविड-19 के चलते आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 9 सितम्बर को करेंगे स्वनिधि संवाद
इसी साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। आईसीसी के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया कि आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- बलरामपुर: डीएम कृष्णा करुणेश ने पोषण माह 2020 गतिविधि कैलेण्डर किया जारी
The post IPL के नए शेड्यूल का ऐलान, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेले जाएंगे सभी मैच appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





