24K गोल्ड वाले iPhone 8 की प्री-बुकिंग हुई शुरू, ऐसे करें…

Apple ने 12 सितंबर को iPhone 8 को लॉन्च करने जा रहा है, बताया जा रहा है कि इसमें OLED डिस्प्ले लगा हुआ होगा. इससे इसकी अनुमानित कीमत $999 (लगभग 64,000 रुपये) तक हो जाएगी, जो अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित होगा.

24K गोल्ड वाले iPhone 8 की प्री-बुकिंग हुई शुरू, ऐसे करें...

iPhone के कुछ ग्राहक इस फोन को लेकर इतने दिवाने होते हैं कि उन्हें इसके कस्टमाइज्ड वर्जन भी बेहद पसंद आते हैं. कस्टमाइज करने वाली कंपनियां भी ग्राहकों का पूरा ध्यान रखती हैं, इसी क्रम में इस बार iPhpone 8 के 24K गोल्ड , प्लैटिनम, रोज़ गोल्ड और डायमंड वर्जन भी ग्राहकों को उपलब्ध होंगे. खास बात ये है कि इसके लिए प्री-ऑर्डर अभी से शुरू हो चुके हैं.

इन 40 सामानों पर बदला GST रेट, देखें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा…

ग्राहक इसे Goldgenie वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. वेबसाइट में iPhone 8 Elite (4.7″) – 24k गोल्ड एडिशन के लिए कंपनी ने कीमत £1198.50 (लगभग 101204 रुपये) रखी है. इसी तरह पुराने मॉडलों की कीमत करीब $20,000 (लगभग 1279200 रुपये) तक थी, ऐसे में इस बार भी बाकी मॉडलों की कीमत इसी के आसपास होने की संभावना है. जो भी ग्राहक इस स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करना चाहतें हैं उन्हें अभी सिक्योरिटी के तौर पर 50 प्रतिशत डिपॉजिट करना होगा.

दुबई से संचालित होने वाली कंपनी Goldgenie सबसे महंगे मटेरियल के इस्तेमाल का वादा करती है. कंपनी कस्टमाइज iPhone बनाने की दुनिया में नई नहीं है. इससे पहले भी पुराने लॉन्च किए गए आईफोन्स को कंपनी ने कस्टमाइज किया है.

Back to top button