iPhone 17e लें या पुराना वाला iPhone 16e बेहतर? खरीदने से पहले देख लें पूरा कंपैरिजन

Apple ने अपना नया iPhone 17e लॉन्च करके बीते दिन सभी को चौंका दिया, लेकिन पहली नजर में ये नया वाला iPhone पिछले साल के iPhone 16e जैसा ही लगता है। हालांकि इस बार कंपनी ने फोन के अंदर काफी कुछ नया दिया है। नए वाले iPhone 17e में इस बार MagSafe सपोर्ट, नया A19 चिप, बेहतर डिस्प्ले प्रोटेक्शन और डबल बेस स्टोरेज देखने को मिल रहा है।

ऐसे में अगर आप भी अपना डिवाइस अपग्रेड करने की सोच रहे हैं या बस जानना चाहते हैं कि नए वाले मॉडल में क्या चेंज हुआ है, तो चलिए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि iPhone 17e लें या पुराना वाला iPhone 16e बेहतर है…

डिजाइन में क्या बदला?
दोनों फोन एक जैसे दिखते हैं और इनमें आपको 6.1-इंच डिस्प्ले, एल्यूमिनियम बॉडी, IP68 रेटिंग और Face ID देखने को मिलती है। हालांकि लेटेस्ट वाले iPhone 17e में आपको इस बार एक नया Soft Pink कलर ऑप्शन भी मिल रहा है। साथ ही नए मॉडल में प्रोटेक्शन भी बेहतर हुई है जहां Ceramic Shield 2 मिल रही है, जो पिछले मॉडल से 3x बेहतर स्क्रैच रेसिस्टेंट है।

नए मॉडल में एक नया anti-reflective कोटिंग है, जिससे सूरज की रोशनी में डिस्प्ले ज्यादा क्लियर दिखता है। बाकी सब वही है, न Dynamic Island, न कोई नया साइज देखने को मिलता है। पिछले मॉडल की तरह ही ये डिवाइस भी 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड
नए वाले iPhone 17e में आता है A19 चिप, जो 3nm आर्किटेक्चर पर बना है और पावर-एफ़िशिएंसी के साथ बेहतर AI परफॉर्मेंस दे सकता है।जबकि पुराने वाले iPhone 16e में A18 चिपसेट है। साथ ही नए मॉडल में नया C1X मॉडेम है जो पिछले मॉडल से 2x तेज है। डिवाइस में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट मिल रहा है जो नए वाले को फ्यूचर-प्रूफ बनाते हैं।

बैटरी और चार्जिंग
iPhone 17e की बैटरी अब 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है, जबकि 16e 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देता था। इस बार नए मॉडल में चार्जिंग में बड़ा बदलाव हुआ है जहां MagSafe वायरलेस चार्जिंग (15W) सपोर्ट मिल रहा है जो 16e में मिलने वाले सिर्फ 7.5W Qi से बेहतर है।USB-C फास्ट चार्जिंग दोनों में समान है।

AI फीचर्स में कुछ बदला?
दोनों डिवाइस Apple Intelligence को सपोर्ट करते हैं और iOS 26 के साथ आते हैं। दोनों फोन्स में Call Screening, Hold Assist, Live Call Translation जैसे सभी फीचर्स हैं। हालांकि A19 चिप की वजह से 17e में AI टास्क थोड़े स्मूद और फास्ट चलेंगे।

कैमरा में क्या बदला?
दोनों में 48MP का प्राइमरी कैमरा है। इस बार फर्क सिर्फ इमेज प्रोसेसिंग में है जहां 17e अब फोटो में पोर्सन, डॉग और कैट को ऑटो डिटेक्ट करके depth data सेव करता है। साथ ही नए मॉडल में Portrait बाद में भी एडजस्ट कर सकते हैं। स्किन-टोन HDR और नैचुरल कलरिंग बेहतर है। फ्रंट कैमरा वही 12MP का है जिसमें कोई अपग्रेड नहीं है।

iPhone 17e Vs iPhone 16e: कीमत
iPhone 17e कीमत

₹64,900 (256GB)
₹84,900 (512GB)
iPhone 16e कीमत

₹59,900 (128GB)
₹69,900 (256GB)
₹79,900 (512GB)
देखा जाए तो 17e के बेस वेरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन स्टोरेज डबल मिल रही है।

iPhone 17e लें या iPhone 16e?
अगर आप नया फोन लेने जा रहे हैं तो iPhone 17e साफ तौर पर बेहतर और फ्यूचर-रेडी ऑप्शन लगता है, खासकर MagSafe + बेहतर बैटरी + Ceramic Shield 2 की वजह से ये डिवाइस काफी बेहतर ऑप्शन लगता है। हालांकि अगर आप सिर्फ बजट देखते हुए कोई नया आईफोन ले रहे हैं, तो डिस्काउंटेड प्राइस पर iPhone 16e भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

Back to top button