iPhone 16 Pro पर सबसे बड़ी डील, दो जगह मिल रहा ऑफर; 10 मिनट में डिलीवरी भी

क्या आप भी कम कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो क्रोमा और बिगबास्केट आपके लिए शानदार डील लाया है। जी हां, इन दोनों प्लेटफॉर्म पर इस वक्त iPhone 16 Pro लगभग 15 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है। इसका मतलब है कि आप Apple का ये हाई-एंड डिवाइस बिना उसकी पूरी लॉन्च प्राइस दिए सस्ते में अपना बना सकते हैं।

हालांकि इस तरह के ऑफर आमतौर पर ज्यादा वक्त तक नहीं चलते, इसलिए अगर आप इंटरेस्टेड हैं तो इस डील को मिस न करें। iPhone 16 Pro में A18 Pro चिप देखने को मिलती है। साथ ही फोन में 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और कई AI फीचर्स भी हैं। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…

iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
वैसे तो एप्पल के iPhone 16 Pro की कीमत भारत में 1,19,900 रुपये से शुरू होती है। हालांकि अभी आप इस फोन को क्रोमा की ऑफिशियल वेबसाइट और बिगबास्केट से सिर्फ 1,03,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी देखा जाए तो फोन पर फ्लैट 15,910 का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि फोन पर कोई और बैंक ऑफर उपलब्ध नहीं है। बिगबास्केट के जरिए तो ये फोन आप तक सिर्फ 10 मिनट में ही डिलीवर हो जाएगा।

Apple iPhone 16 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 16 Pro में आपको एप्पल का पावरफुल A18 Pro चिपसेट मिलता है। साथ ही फोन में 8GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में 3582mAh की बैटरी और 25W वायर्ड, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। सामने की तरफ 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा ये HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट करता है।

Apple iPhone 16 Pro के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो iPhone 16 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का कैमरा मिल rh है। डिवाइस में आप फ्रंट और रियर दोनों कैमरा से 4K में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Back to top button