iphone यूजर्स की चांदी, IOS के नए अपडेट में मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

एप्पल(Apple) ने तीन नए आईफोन(iphone) मॉडल लॉन्च कर बाजार में तहलका मचा दिया है. नए फोन को लॉन्च करने की घोषणा के साथ ही एप्पल यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इसके बाद कंपनी एक बार फिर यूजर्स को खुश करती नजर आ रही है. एप्पल ने अपकमिंग आईओएस 12.1(IOS 12.1) के लिए ‘आईफोन यूजर गाइड’ को अपडेट कर दिया है.
इसके जरिए संकेत मिलता है कि कंपनी के लॉन्च किए गए आईफोन्स के लिए उसके मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (IOS) के वेटेस्ट वर्जन में ग्रुप फेस टाइम और ड्युअल-सिम सपोर्ट है. यह ई-बुक अपने नए आईफोन यूजर्स के लिए डिजिटल मैनुअल के रूप में काम करता है, जिसमें अब आईओएस 12.1 के फीचर के रूप में ग्रुप फेसटाइम दिया गया है.
यह यूजर्स को फेस टाइम वीडियो कांफ्रेंस कॉल 32 भागीदारों के साथ एक साथ करने में सक्षम बनाता है. एप्पल इनसाइडर की रिपोर्ट में बताया गया, “यह एप्पल बुक्स के माध्यम से मुफ्त उपलब्ध है. ‘आईओएस 12.1 के लिए संशोधित आईफोन यूजर गाइड’ अपने पिछले वर्जन आईओएस 12 से बहुत अधिक अलग नहीं है.”
ग्रुप फेसटाइम के अलावा यूजर गाइड में आईफोन ‘एक्सआर’, ‘एक्सएस’ और ‘एक्सएस मैक्स’ में ड्युअल सिम की जानकारी दी गई है. यह जानकारी अगले आईओएस प्वाइंट अपडेट के साथ ही यूजर्स के लिए जारी कर दी जाएगी.





