अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विकास इंटर कॉलेज में ‘करें योग, रहें निरोग’ का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विकास इंटर कॉलेज में योग किया गया। इसमें कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान ‘करें योग, रहें निरोग’ का दिया संदेश गया।

वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में अध्यापकों, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने योग किया। इस दौरान करें योग, रहें निरोग का संदेश दिया गया। इसमें कॉलेज के 800 छात्र- छात्राओं और हॉकी व हैंडबॉल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह और डॉ. आशा सिंह ने बताया कि सभी को कम से कम एक घंटा योग अवश्य करना चाहिए। योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

Back to top button