अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महंगा हुआ कच्चा तेल, जानिए कीमत

बुधवार 13 दिसंबर के लिए देश में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत तेल कंपनियों ने जारी कर दी है। आपको बता दें कि कल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी।
ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड कल 0.39 प्रतिशत चढ़कर 76.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। हालांकि भारत की तेल कंपनियों ने लोगों को राहत देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
किस शहर में क्या है तेल की कीमत?
शहर | पेट्रोल (कीमत रुपये प्रति लीटर) | डीजल (कीमत रुपये प्रति लीटर) |
नई दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 97.00 | 90.14 |
गुरुग्राम | 96.89 | 89.76 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
लखनऊ | 96.47 | 89.66 |
भुवनेश्वर | 103.19 | 94.76 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |