राजस्थान: इंटरनेशनल पुष्कर मेला हुआ शुरू, देश-विदेश से पहुंच रहे मेहमान

पुष्कर. विश्वविख्यात पुष्कर के सालाना पशु मेले का रंगारंग आगाज ध्वजारोहण के साथ हुआ। सुबह 10 बजे शंख, नगाड़ा वादन शहनाई की गूंज के बीच संसदीय सचिव मेला स्टेडियम में तिरंगा फहरा कर मेले का शुभारंभ किया। अब शाम को पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर दीपदान होगा। प्रमुख घाटों पर सरोवर की महाआरती की जाएगी। इसका समापन 4 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले महास्नान के साथ होगा। 
राजस्थान: इंटरनेशनल पुष्कर मेला हुआ शुरू, देश-विदेश से पहुंच रहे मेहमान

जानें क्या रहेगा खास…

आज से सात दिनों तक रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

पुष्कर मेले के दौरान आगामी 7 दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रतियोगिताओं की धूम रहेगी। लोक, कला एवं संस्कृति की छटा बिखरेगी। मेला मैदान पर स्वदेशी ही नहीं बल्कि विदेशी कलाकार भी अपनी कला की प्रस्तुतियां देंगे। पर्यटकों को लुभाने के लिए राजस्थानी कला एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी देखें:- अभी अभी: सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म

देशी-विदेशी के बीच फुटबॉल एवं लगान क्रिकेट मैच, हारमोनी मैराथन, हॉट एयर बैलून, प्रेम जोशुआ लाइव आदि कार्यक्रम होंगे। पुष्कर मेले के शुभारंभ के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम को नगर पालिका की ओर से सरोवर के सभी 52 घाटों पर दीप दान किया जायेगा तथा गऊघाट, ब्रह्म घाट, बद्री घाट, वराह घाट, बंशी घाट आदि प्रमुख घाटों पर महाआरती की जायेगी। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से घाटों पर आकर्षक रंगोलियां भी सजाई जाएगी।

Back to top button