पंजाब में अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के चलतेपंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है जिसके चलते पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 किलो अफीम सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। जानकारी मिली है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय कुरियर सेवा के माध्यम से नशे को चार अलग-अलग देशों में सप्लाई किया जाता था। वहीं पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने x पर फोटो और वीडियो डालकर जानकारी दी है।
पुलिस जांच में पता चला है कि यू.के., यू.एस.ए. कनाडा और ऑस्ट्रेलिया को लक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कूरियर सेवा का उपयोग करके कई तस्करों द्वारा इस ड्रग रैकेट को चलाया जा रहा है। जालंधर पुलिस ने एन.डी.पी.एस. के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा 2:00 बजे प्रेस वार्ता कर इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट गिरोह के नशा तस्करों के बारे में जानकारी देंगे।





