बिहार: डांसर से छेड़खानी करने चेंजिंग रूम में घुस गया मुखिया, विरोध करने पर मार दी गोली

पटना। देर रात शादी समारोह में चल रहे नाच-गाने के दौरान गांव का मुखिया ने चेंजिंग रूम में घुसकर कर डांसर के साथ छेड़छाड़ की। डासंर ने जब विरोध किया तो उसने गोली मार दी। घायल डांसर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना राजधानी के मसौढ़ी थाना क्षेत्र की खरांट पंचायत के जगदीशपुर गांव में हुई।बिहार: डांसर से छेड़खानी करने चेंजिंग रूम में घुस गया मुखिया, विरोध करने पर मार दी गोली

घायल डांसर के बयान पर मुखिया पिंकू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, आरोपित मुखिया ने गोली चलाने की घटना से इन्कार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी में झारखंड से आई थी डांसर

जानकारी के मुताबिक खरांट पंचायत की मुखिया जगदीशपुर निवासी सरोज देवी की दूसरी बेटी कुमारी सोनी की शादी थी। इसके लिए नीमचक बथानी से बरात आई थी। खलिहान में बरातियों के लिए नाच-गाने के कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जिसमें हटिया (झारखंड) की डांसर अपनी टीम के साथ आई थी। पंचायत के मुखिया पिंकू कुमार ने डांसर के साथ अश्लील हरकत की। उसने इसका विरोध किया तो गोली चला दी।

छेड़खानी का विरोध करने पर मारी गोली

नाच-गाना के दौरान देर रात जब डांसर चेंजिंग रूम में गई तो मौका देखकर मुखिया भी अंदर घुस गया। आरोप है कि उसने डांसर के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसका डांसर ने विरोध शुरू कर दिया। इससे मुखिया को गुस्‍सा आ गया। उसने कमर से पिस्‍टल निकालकर डांसर को गोली मार दी।

दो दिनों बाद भी घायल की हालत गंभीर

गोली लगने से जख्मी डांसर बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे ग्रामीण अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। वहां घटना के दूसरे दिन भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button