IndVsAus Live: चौथे दिन भारत ने बनाई ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त,पुजारा दोहरे शतक के करीब

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बना ली। 6 विकेट खोकर 452 रन रन बना लिए और ऑस्ट्रेलिया के 451 के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। पुजारा 171 और साहा 69 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं। दोनों 7वें विकेट के लिए 124 रन जोड़ चुके हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया से 1 रन आगे है।
भारत के लिए लोकेश राहुल ने 67 और मुरली विजय ने 82 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होने 4 विकेट हासिल किए। हेजलवुड और ओ’कीफ को 1-1 सफलता मिली। उसके सामने चुनौती है कि वो पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाए।
स्कोर
तीसरे दिन भारत के लिए कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे। चोटिल कंधे के बाद कोहली मैदान पर तो आए, मगर सिर्फ 6 रन बनाकर लौट गए। भारत अच्छी स्थिति में है, मगर उसके सामने तेजी से रन बनाने की चुनौती है। टीम इंडिया को इस बात का भी ध्यान रखना है कि इस पिच पर चौथी में बल्लेबाजी उसे ही करनी है, जो आसान नहीं होगी।





