INDvSA Live: भारत की रही बेहद ख़राब शुरुआत, मात्र 41 रन पर 3 विकेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा टीम इंडिया को संभालने में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 9* और रोहित शर्मा 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेहमान टीम अभी दक्षिण अफ्रीका के स्कोर से 245 रन पीछे है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत टीम इंडिया ने धीमी की। पहले चार ओवर में रोहित-पुजारा की जोड़ी ने एक भी रन नहीं बनाया। हालांकि, इसके बाद रोहित शर्मा ने 17वीं गेंद पर अपना खाता खोला।
जो बच्चा अक्षय के साथ कभी फोटो खिंचाने के लिए था बेकरार, आज करोड़ों लोग उसके लिए हैं बेक़रार
इससे पहले केपटाउन में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके पहले टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका को 286 रन पर ऑलआउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ओपनर मुरली विजय (1) को वेर्नोन फिलेंडर ने गली में डीन एल्गर के हाथों कैच आउट कराया। फिर डेल स्टेन ने शिखर धवन (16) का कैच अपनी ही गेंद पर लपककर अपनी वापसी का जश्न मनाया। इसके बाद मोर्ने मोर्केल ने आते ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (5) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने अपने स्पेल की पहली गेंद पर कोहली को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों झिलवाया।