INDvAUS: इन पांच खिलाड़ी की वजह से टीम इंडिया को करना पड़ा हार का सामना…

ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर पहला टी-20 मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। रविवार को हुए पहले टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 127 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में 7 विकेट पर ही 127 रन बना लिए। यह मैच लो स्कोर का होते हुए भी बेहद रोमांचक रहा। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन बनाने थे और उसके सिर्फ तीन विकेट बाकी थे।
रोहित शर्मा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जेसन बेहरनडॉर्फ ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (5) को एडम जांपा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले विकेट के लिए उन्होंने राहुल के साथ 14 रन की साझेदारी की।
ऋषभ पंत
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे (40*) और तीसरे (28) टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मैच में कुछ कमाल नहीं कर पाए। वह 5 गेंदों में 3 रन बनाकर चलते बने।
दिनेश कार्तिक
इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक का बल्ला भी खामोश रहा। वह केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल तीसरे (33*) टी-20 को छोड़कर कार्तिक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उनके लिए यह एक अच्छा मौका था लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं सके। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया है।
उमेश यादव
लगभग तीन महीने बाद टी-20 में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव से टीम को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह उस पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर कोई भी विकेट नहीं ले सके। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी और उमेश ने कंगारुओं को 14 रन लुटा दिए।
यूं कहें तो टीम इंडिया की इस हार के असली ‘विलेन’ उमेश को ही माना जा सकता है, क्योंकि वह आखिरी के दो गेंद भी नहीं बचा पाए। ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका और आखिरी बॉल में 2 रन दिलाकर मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ में दे दिया।
मयंक मार्कंडेय
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंजाब के युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को मौका दिया गया है। यह उनका डेब्यू मैच था। वह टीम इंडिया के 79वें टी-20 क्रिकेटर बन गए। मगर आज के इस मुकाबले में वह कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वह चार ओवर में 31 रन देकर कोई विकेट नहीं चटकाए।





