इंदौर के बाणगंगा इलाके में मंगलवार की शाम हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई..

मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इंदौर के बाणगंगा इलाके में मंगलवार की शाम हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला एक बच्ची और दो पुरुषों की मौत हो गई।

Sports

 मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इंदौर के बाणगंगा इलाके में मंगलवार की शाम हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक क्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। एक दुर्घटनाग्रस्‍त बस को ले जाने के दौरान क्रेन का तार टूट गया और वाहन सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों पर गिर गया।

अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्‍टया में पता चला है कि क्रेन के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। क्रेन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बस के पीछे चल रही क्रेन ने अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकल को अपने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें क्रेन मोटरसाइकल सवारों को कुचलती हुई नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक महिला, एक बच्ची और दो पुरुषों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य महिला का पैर टूट गया है। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक इंदौर के एयरोड्रम क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। इनमें 16 वर्षीय रितेश कुमार, छह वर्षीय शरद किशोर, 13 वर्षीय राज चंगीराम, 56 वर्षीय सुनील परमार शामिल हैं। घायल महिला का नाम शारदा बताया गया। चश्मदीदों के अनुसार, एक ट्रेवल्‍स की बस ने बाणगंगा थाने के निकट ब्रिज पर क्रेन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। हादसे के बाद बाइक क्रेन के नीचे घुस गई।

Back to top button