भारत की एक और शर्मनाक हार, सीरीज पर हक़ गवाया

लुंगी नजीडी की शानदार गेंदबाजी (6 विकेट) की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 135 रनों से हराया। 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी अंतिम दिन 50.2 ओवरों में 151पर सिमट गई। द. अफ्रीका ने इसी के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त के साथ कब्जा जमा लिया। तीसरा टेस्ट जोहान्सबर्ग में 24 जनवरी से खेला जाएगा।

इससे पहले सुबह भारत ने 35/3 से आगे खेलना शुरू किया। भारत की उम्मीदें अब चेतेश्वर पुजारा पर टिकी हुई थी, लेकिन वे तीसरा रन चुराने के प्रयास में रन आउट हुए। पुजारा ने 19 रन बनाए। पार्थिव पटेल ने रबाडा की गेंद को पुल किया, लेकिन फाइन लेग पर मोर्ने मॉर्केल ने डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका।
गांगुली “दादा” की बेटी हैं बेहत खुबसुरत, फोटो देखकर आंखे रह जायेंगी फटी की फटी
नजीडी ने हार्दिक पांड्या (6) को विकेटकीपर डी कॉक के हाथों झिलवाया। उन्होंने इसके बाद रविचंद्रन अश्विन (3) को भी डी कॉक के हाथों झिलवाया। 87 रनों पर 7 विकेट खोकर भारत मुश्किल में आ गया था, ऐसे में रोहित शर्मा को मो. शमी का साथ मिला और दोनों ने महत्वपूर्ण साझेदारी की। रोहित ने रबाडा की गेंद को हुक लिया, लेकिन स्क्वेयर लेग बाउंड्री पर डीविलियर्स ने डाइव लगाकर उनका शानदार कैच लपका। रोहित ने 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। उन्होंने शमी के साथ आठवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े।
नजीडी ने इसके बाद मो. शमी (28) को मॉर्केल के हाथों झिलवाकर पारी में पांचवां विकेट हासिल किया। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की। नजीडी ने इसके बाद बुमराह को फिलेंडर के हाथों झिलवाकर भारतीय पारी 151 रनों पर समेट दी। नजीडी ने 39 रनों पर 6 विकेट लिए। रबाडा ने 47 रनों पर 3 शिकार किए।





