जम्मू-कश्मीर में ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजी, पाकिस्तानी गोलाबारी से जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को ईद पर भी पाकिस्तान ने गोलीबारी जारी रखी. घाटी में भारतीय जवानों को दो ओर से निशाना बनाया गया. सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से रात से फायरिंग हो रही है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया, वहीं अनंतनाग में नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व सीआरपीएफ जवानों पर पत्थर फेंके. इसके बाद झड़प में एक युुुवक की मौत हो गई. पत्थरबाज आईएसआई का झंडा लिए हुए थे. सुबह पौने सात बजे नमाज खत्म होते ही पत्थरबाजों सड़कों पर उपद्रव करना शुरू की और नारेबाजी के साथ पत्थरबाजी शुरू कर दी. वहीं, अरनिया सेक्टर पर पाकिस्तान की तरफ से सुबह चार बजे से ही गोलाबारी जारी है. पाक की गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर में इस दौरान एक जवान शहीद हो गया है.
पाक की गोलाबारी में जवान बिकास गुरुंग शहीद
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का वायलेशन किया गया और इस दौरान पाक रेंजर्स की गोलाबारी में जवान बिकास गुरुंग शहीद हो गए. वहीं पाकिस्तान के बार-बार युद्धविराम उल्लंघन के चलते इस बार ईद पर अटारी वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच मिठाई का आदान-प्रदान नहीं हुआ.
ईद की नमाज के बाद झड़प
जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को ईद की नमाज व दुआ के तुरंत बाद सुरक्षाबलों और पथराव कर रहे युवाओं के बीच झड़प शुरू हो गई. अनंतनाग में शहर के जंगलात मंडी इलाके में झड़प होने की सूचना मिली. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पैलेट बंदूकों का इस्तेमाल किया. अनंतनाग अस्पताल डॉक्टरों के मुताबिक, तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं.
भारतीयों को स्थाई रूप से अमेरिका में बसने के लिए बस करना होगा इतना और इंतजार
– पुलिस ने कहा कि पुलवामा में शुक्रवार को सेना की गोलीबारी में 9 साल के बच्चे की मौत के विरोध में भीड़ ने प्रदर्शन किया.
– शोपियां में भी युवाओं ने पथराव किया
– श्रीनगर के ईदगाह इलाके में भी झड़प हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए जुटे थे
– बारामूला, सोपोर, बडगाम, कुपवाड़ा और गांदरबल में भी ईद की नमाज अदा की गई
दो पाकिस्तानी गिरफ्तार
बीएसएफ के मुताबिक पकड़े गए दो पाकिस्तानियों से पूछताछ की जा रही है. पकड़े गए पाकिस्तानियों में से एक की उम्र 31 साल और दूसरे की उम्र 22 साल है. बता दें कि एलओसी और सीमापार से लगातार आतंकी घाटी में घुसपैठ करने की कोशिश में हैं. इस के चलते अलर्ट भी जारी किया गया था. खुफिया सूचनाओं के मुताबिक 25 से 30 आतंकी सीमा पार कर घुसपैठ करने की फिराक में हैं, ताकि बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा सके.





