भारतीय सर्राफा बाजारों ने आज सोना-चांदी के रेट्स किए जारी, जानें नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 14 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, आगरा और गोरखपुर में सोना तेजी से उछला है। हालांकि चांदी के दाम में कुछ जगह गिरावट तो कहीं दाम स्थिर नजर आए। 

कानपुर में सोना उछला है वहीं चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को सोना 52550 प्रति दस ग्राम और चांदी 61550 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 52650 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही। 

आगरा में भी सोने के दाम बढ़े हैं, हालांकि चांदी के रेट में कोई अंतर देखने को नहीं मिला है। शनिवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना महंगा हुआ है जबकि चांदी रेट स्थिर दिखे। शनिवार को सोना 53500 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 54000 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही। बरेली में सोना के दाम में कोई बदलाव नहीं दिखा, जबकि चांदी के दाम बढ़े हैं। शनिवार को सोना 52600 प्रति दस ग्राम और चांदी 60500 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 52600 प्रति दस ग्राम और चांदी 60600 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Back to top button