अभी अभी: यूपी में टला बड़ा रेल हादसा, एक ही ट्रैक पर आईं तीन ट्रेनें

इलाहाबाद। लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं से भारतीय रेल कोई सबक लेता नहीं दिख रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के नजदीक मंगलवार को एक भयंकर रेल हादसा होते-होते बच गया, जब एक ही ट्रैक पर तीन-तीन रेलगाड़ियां आ गईं।

मंगलवार को इलाहाबाद के नजदीक दुरंतो एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस और महाबोधि एक्सप्रेस एक ही ट्रैक पर आ गईं। गनीमत यह रही कि इस गलती को वक्त रहते ही पकड़ लिया गया और एक बार फिर बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रेलवे के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

रोहिंग्या मुसलमानों ने हिंदुओं को पढाई नमाज, महिलाओं को पहनाया बुर्का, मिटाया माथे का सिंदूर

अधिकतर मामले में रेलवे कर्मियों की लापरवाही –

हर रेलवे हादसे के बाद इसके कारणों को लेकर कई तरह की बातें कही और सुनी जाती हैं। हादसे के बाद सरकार जाँच के आदेश देती है, हालांकि अधिकतर मामलों में कसूरवार कौन था ये फ़ाइलों में ही दबकर रह जाता है।

कभी रेलवे कर्मियों की लापरवाही पर बात होती है तो कभी कहा जाता है कि बाहरी ताकतों ने इसे अंजाम दिया है।

NDA शासन में हुए अब तक के बड़े हादसे –

22 जनवरी 2017: आंध्रप्रदेश के विजयनगरम ज़िले में हीराखंड एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से क़रीब 39 लोग मारे गए।

20 नवंबर 2016: कानपुर के पास पुखरायां में एक बड़ा रेल हादसा हुआ जिसमें कम से कम 150 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 कोच पटरी से उतर गए थे।

20 मार्च, 2015। देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। इस हादसे में 34 लोग मारे गए थे।

4 मई, 2014: दिवा सावंतवादी पैसेंजर ट्रेन नागोठाने और रोहा स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई थी। इसमें 20 लोगों की जान गई थी और 100 अन्य घायल हुए थे।

Back to top button