ब्रेकिंग न्यूज़: पाकिस्तानी जवान को INDIAN ARMY ने उड़ाया गोली से

पाकिस्तानी जवान को INDIAN ARMY ने उड़ाया गोली से….. JAMMU-KASHMIR के हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार को PAKISTAN की तरफ से फिर से सीजफायर तोड़ने की घटना सामने आई है। हीरानगर की बोबिया पोस्ट पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। BSF ने पाकिस्तानी रेंजर्स के एक जवान को मार गिराया है। इसमें एक बीएसएफ का जवान घायल हो गया है। 

ब्रेकिंग न्यूज़: पाकिस्तानी जवान को INDIAN ARMY ने उड़ाया गोली से

33 बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन

बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से अब तक 33 बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है। गुरुवार को ही सीजफायर तोड़े जाने के आरोप को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया था। इसपर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशश के बाद गोलीबारी की गई थी।
हमारा जवान घायल
बुधवार को भी सीजफायर के उल्लंघन में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था। इससे पहले रविवार को ऐसी ही घटना में भारतीय जवान सुधीश कुमार शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की तरफ से भारत को उकसाने के लिए लगाता संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।
घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। इसी घुसपैठ से भारत का ध्यान हटाने के लिए गोलीबारी की जाती है। उड़ी आर्मी कैंप पर 18 सितंबर को किए गए आतंकी हमले में 19 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद 29 सितंबर को LoC में सर्जिकल स्ट्राइक करके कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। भारतीय सेना की कार्रवाई में कई आतंकी और उनके मददगार मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button