कश्मीर मुद्दे पर यूएन में पाक को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

न्यूयॉर्क। कश्मीर को लेकर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में मुहंतोड़ जवाब दिया है। भारत ने ऑर्गनाइजेशन ऑफ द इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) की तरफ से शुक्रवार को पाकिस्तान के एक बयान को भारत ने पूरी तरह से खारिज करते हुए नसीहत दी है कि OIC को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का कोई हक नहीं है।

दरअसल, ओआईसी की तरफ से पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा राज्य के मानवाधिकार के हनन और वहां रह रहे मुसलमानों के निर्णय के अधिकार को नकारने का आरोप लगाया था।

इसका जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की तरफ से परमानेंट मिशन के सचिव समित सेठी ने कहा कि अफसोस की बात है कि ओआईसी अपने बयान में भारत के अभिन्न और अविभाज्य राज्य जम्मू-कश्मीर को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी सभा में रख रहा है।

तानाशाह किम जोंग उन ने दी अमेरिका को चेतावनी, कहा- हमें आंख दिखाने की कोशिश भी नहीं करना

उन्होंने आगे कहा कि भारत ऐसे बयानों को खारिज करता है और पाकिस्तान के अलावा ओआईसी को भी भारत के अंदरूनी मामलों में दखल का कोई अधिकार नहीं है। वो भविष्य में ऐसी बयानबाजी से बचें तो बेहतर होगा।

Back to top button