भारत, रूस के बीच एस-400 सौदे से उड़ी पाक की नींद…

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के रूसी एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के फैसले पर अफसोस जताते हुए कहा है कि इस खरीद से क्षेत्रीय स्थिरता पर असर पड़ेगा और हथियारों की होड़ बढ़ेगी। 

विदेश विभाग ने दावा किया कि 1998 में दोनों देशों के परमाणु परीक्षणों के बाद पाकिस्तान ने किसी भी तरह के खतरे को दूर करने के लिए रणनीतिक समझौता करने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन भारत ने उसे स्वीकार नहीं किया। अब बैलेस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम विकसित करके भारत दोनों देशों के शक्ति संतुलन को बिगाड़ने का कार्य कर रहा है। भारत का यह रुख पाकिस्तान को क्षमता के विस्तार के लिए मजबूर करेगा।

Back to top button