IND vs WI: संजू नहीं, 32 साल के इस खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री की। संजू सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे। वे पारी का आगाज करने के लिए आए और टीम को जीत दिलाने के बाद 97 रन बनाकर नाबाद लौटे।
उन्हें इस मैच विनिंग प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वहीं, ड्रेसिंग रूम में जब टीम आई तो इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का मेडल उन्हें नहीं बल्कि 32 साल के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मिला। इस दौरान बुमराह ने मैच में दो चौके लगाने वाले शिवम दुबे का भी जिक्र किया।
Jasprit Bumrah को मिला इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मैच में संजू सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी चर्चा मैच के बाद खूब हो रही है, लेकिन ड्रेसिंग रूम में बुमराह को इम्पैक्ट प्लेयर ऑप द मैच का मेडल मिला। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए और वेस्टइंंडीज को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया।
वहीं शिवम दुबे ने दो चौके लगाकर टीम इंडिया को जीत के और करीब पहुंचा दिया। यही वजह रही कि ड्रेसिंग रूम में जसप्रीत बुमराह को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
इस दौरान शिवम दुबे के दो चौकों पर भी बात हुई, जो भारत की जीत में मददगार साबित हुए। बुमराह ने विंडीज टीम के खिलाफ खेले गए मैच में पहले शिमरोन हेटमायर को हल्की सी एज पर आउट कराया। फिर शानदार स्लोअर बॉल से रोस्टन चेज को चकमा दिया। एक ही ओवर में दो विकेट लेकर उन्होंने विंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया।
बुमराह ने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का मेजल जीतने के बाद कहा कि दुबे को खास मेंशन करना चाहूंगा। उन्होंने जो दो चौका लगाए, उससे हमारी टीम पर दबाव नहीं आने दिया।





