IND vs AFG 3rd T20: भारत के पास पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका!

इसके साथ ही अगर भारतीय टीम के पास पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का भी खास मौका है। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में।

IND vs AFG 3rd T20: भारत के पास पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका
दरअसल, भारतीय टीम (IND vs AFG) द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा बार सीरीज क्लीन स्वीप करने के मामले में पाकिस्तान टीम के बराबर है और वह पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक कदम दूर है। भारत ने अब तक 8 टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर जीत हासिल की है। ऐसे में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में अगर भारतीय टीम जीत हासिल कर लेती है, तो वह इस फॉर्मेट में 9वीं बार क्लीन स्वीप से जीत दर्ज कर लेगी।

भारत ने टी20 क्रिकेट में इन टीमों के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप से जीती

  1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (2015/16)- भारत ने 3-0 से जीत हासिल की
  2. भारत बनाम श्रीलंका (2017/18)- भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की
  3. भारत बनाम वेस्टइंडीज (2018/19)- भारत ने 3-0 से जीत हासिल की
  4. भारत बनाम वेस्टइंडीज (2019)- भारत ने 3-0 से सीरीज जीती
  5. भारत बनाम न्यूजीलैंड (2019/20)- भारत ने 5-0 से सीरीज जीती
  6. भारत बनाम न्यूजीलैंड (2021/22)- भारत ने 3-0 से जीत हासिल की
  7. भारत बनाम वेस्टइंडीज( 2021/22)- भारत ने 3-0 से जीत हासिल की
  8. भारत बनाम श्रीलंका (2021/22)- भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की।
Back to top button