सर्दियों में इस पंजीरी के आगे फेल हैं सभी डेजर्ट्स

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

गेहूं का आटा – 1 कप
शक्कर – 1/2 कप
गोंद – 1/4 कप
खसखस – 1/4 कप
घी – 1/2 कप
तिल – 2 टेबलस्पून
मेवा – 1/4 कप
विधि :

सबसे पहले एक पैन लेकर उसमें घी गर्म करें। इसमें मेवा, तिल, खसखस और गोंद को भून लें।
जब ये चीजें रोस्ट हो जाएं तो इन्हें अलग निकालकर इसी पैन में गेंहू का आटा भून लें।
जब ये सब चीजें ब्राउन हो जाएं तो इसमें शक्कर भी मिला दें और गैस का फ्लेम मीडियम रखकर चलाते रहें।
आप इसमें मिल्क पाउडर या अपनी पसंद के कोई भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।
मिश्रण तैयार होने के बाद इसे कांच के एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें।

Back to top button