सर्दियों में सीजन में चाय के साथ लुत्फ उठाएं कुरकुरे ‘बाजरा मेथी वड़े’ का, जानिए विधि

बाजरा गरीबों को खाना कहा जाता है, लेकिन ये बहुत ही फायदेमंद अनाज है। जिसे खाने से एनर्जी मिलती है। आज हम बाजरे और मेथी से बनाएंगे टेस्टी वडा। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

विधि :

  • एक बाउल में बाजरे, गेहूं के आटे के साथ बारीक कटी मेथी की पत्तियां, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, हरी मिर्च और दही डालकर मिक्स करें।
  • आवश्यकतानुसार इसमें पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। ढककर कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • एक दूसरे बाउल में जीरा, तिल और अजवाइन को एक साथ मिलाकर रख लें।
  • कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
  • आटे से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और हथेलियों से इसे दबाकर थोड़ा फ्लैट कर लें। ध्यान दें किनारे फटे न हों इन्हें अच्छी तरह से स्मूद कर लें।
  • बड़ों के ऊपर तिल वाला मिक्सचर लगाएं और एक बार फिर हाथ से दबा दें। जिससे ये चिपक जाएं।
  • तेल में इन वड़ों को तल लें।
  • तैया है मेथी वडा, जिसे आप पुदीना चटनी के साथ सर्व करें।
Back to top button