तुलसी में इस तरह बांधे हल्दी की गांठ, खत्म हो जाएंगी सारी परेशानियां

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। हिंदू धर्म में सुबह-शाम देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ तुलसी पूजा का भी विधान है। कई लोग तुलसी में हल्दी की गांठ बांधते हैं। आइए जानते हैं कि इससे साधक को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

हल्दी की गांठ बांधने के लाभ
तुलसी की तरह हल्दी का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसे भी धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यदि कोई जातक तुलसी के पौधे में हल्दी की गांठ बांधता है, तो इससे नकारात्मकता ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

कर सकते हैं ये उपाय
आप चाहे तो हल्दी को तुलसी के पौधे पर छिड़क भी जा सकते हैं। ऐसा करने से तुलसी का पौधा हरा भरा बना रहता है। जिससे साधक को लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है और उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

इन बातों का रखें ध्यान
शुक्रवार के दिन तुलसी पर हल्दी की गांठ बांधना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि प्रत्येक शुक्रवार को इस हल्दी की गांठ को बदलना है। ऐसा आपको अगले 10 शुक्रवार तक करना होगा। इसके बाद 11वें शुक्रवार के दिन नई हल्दी की गांठ बांधें और अन्य 10 गांठों को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से व्यक्ति को लक्ष्मी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Back to top button