इस तरीके से बनाएंगी मक्खन वाली चाय

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

दूध – 1.5 कप
पानी – आधा कप
चाय पत्ती – 1 टेबलस्पून
मक्खन – 2 चेबलस्पून
चीनी – 4 चम्मच
छोटी इलाइची – 1 टीस्पून

विधि :

एक पैन लें और उसमें पानी डालकर उबाल लें।
इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालकर 2 से 4 मिनट पकाएं।
अब इसमें इलाइची और दूध डालकर कुछ देर तक पका लें।
इसके बाद इसमें चीनी एड करें और दो-तीन उबाल आने दें।
इसके बाद इसमें मक्खन डालें और एक मिनट के बाद गैस से उतारकर गर्मागर्म सर्व करें।

Back to top button